• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
महिला ने दरोगा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

महिला ने दरोगा पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, एसएसपी ने किया निलंबित

बरेली। दरोगा के परिजनों की दुत्कार से आहत महिला ने एसएसपी व एडीजी समेत कई अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। उसने दरोगा पर नौकरी और शादी के बहाने कई साल तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

बरेली में खुद को दरोगा की दूसरी पत्नी बताकर उनके परिजनों की दुत्कार से आहत महिला ने एसएसपी व एडीजी समेत कई अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। उसने दरोगा पर नौकरी और शादी के बहाने कई साल तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एसएसपी ने प्राथमिक जांच के बाद सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया। उनकी भूमिका व आरोपों की जांच एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सौंप दी।

बारादरी इलाके के माधोबाड़ी निवासी महिला दोपहर के वक्त एसएसपी अनुराग आर्य से उनके कार्यालय में मिली और खुद को सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू की दूसरी पत्नी बताया। महिला ने दरोगा के साथ कई जगह घूमने के फोटो और वीडियो सबूत के तौर पर पेश किए। बताया कि दरोगा काफी समय तक बारादरी थाने में तैनात रहे थे। वह वर्ष 2022 से पति से मतभेद के बाद अलग रह रही हैं। 

यह भी पढ़ें:- आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, निष्क्रिय ऑपरेटरों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप 

वर्ष 2025 में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने बारादरी थाने गई थी। वहां उसके मामले में जांच कर रहे दरोगा नरेश बाबू ने पहले सहानुभूति जताई, फिर उसके घर आने जाने लगे। उसे पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही कहा कि वह पहली पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेंगे। इसी बहाने कई बार जबरन यौन संबंध बनाए।

दरोगा के परिवार पर लगाया ये आरोप 

आरोप लगाया कि रिटायरमेंट से पहले दरोगा ने उससे पीछा छुड़ाकर अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए सिरौली थाने ट्रांसफर करा लिया। पांच जुलाई को ड्यूटी से लौटते वक्त दरोगा का एक्सीडेंट हो गया था। निजी अस्पताल में दरोगा भर्ती थे। वहां वह गई तो दरोगा के परिवार के लोगों ने उनसे झगड़ा व मारपीट शुरू हो गई। जल्दी में ही वह दरोगा की छुट्टी कराकर अपने साथ ले गए। महिला ने कहा कि जब उसे पत्नी का हक नहीं मिल पा रहा तो दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिक जांच के आधार पर सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी दक्षिणी को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *