• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
जिलाधिकारी

आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, निष्क्रिय ऑपरेटरों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

बरेली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चल रहे विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में पिछले 15 दिनों के दौरान लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न मिलने पर उन्होंने कम प्रदर्शन वाले पांच विकासखंडों के बीसीपीएम और बीपीएम का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी ऑपरेटरों को प्रतिदिन कम से कम 10 आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। तीन दिनों की समीक्षा में सामने आया कि 420 पंचायत सहायकों और 341 स्वास्थ्य विभाग के ऑपरेटरों की आईडी से एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ऐसे सभी निष्क्रिय ऑपरेटरों का वेतन रोकने, स्पष्टीकरण लेने तथा संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:- मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, पौधा रोपण, आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ साफ सफाई पर ध्यान देने के दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों, पंचायत सहायकों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आयुष्मान मित्रों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी का कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि अब विकासखंडवार और ऑपरेटरवार दैनिक समीक्षा होगी तथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *