• August 21, 2026
  • Last Update August 11, 2026 1:14 am
  • Bareilly
जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली सक्रिय करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य होना है।

बैठक में उन्होंने पाया कि ई-ऑफिस की फाइल मूवमेंट में इस समय हम 15वें स्थान पर चल रहे हैं जिसमें अभी और सुधार करने की आवश्यकता है। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालयों की सरकारी ई-मेल आई बनवाने, डिजिटल सिग्नेचर बनवाने, फाइल हेड डिसाइड कर भेजने के निर्देश दिए।

वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क)हेतु  फार्म भर उपलब्ध कराने तथा  सभी विभागों में  ई ऑफिस प्रणाली को सक्रिय करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण  उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में बड़ा एक्शन, होटल सील, कोचिंग, मॉल और अस्पतालों में चला अग्नि सुरक्षा का चाबुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *