• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
गंगाजल लेकर आ रहे कांवडियों को मारी टक्कर

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियाें को बाइक ने मारी टक्कर

फतेहगंज पश्चिमी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक कांवड़िये को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया , उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई और गंगाजल सड़क पर बिखर गया। घायल को तुरंत साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को बाइक समेत हिरासत में ले लिया है।थाना क्षेत्र के गांव टिटोली से 14 अगस्त को करीब 25 कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। जत्थे में शामिल कांवड़िये हरिद्वार पहुंचने के बाद वहां दो दिन रुके। इसके बाद सोमवार को सभी कांवड़ियों ने गंगाजल भरकर पैदल अपने गांव टिटोली के लिए वापसी शुरू की।

यह भी पढ़ें: मंदिर परिसर में दो बड़े जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी की चर्चा, सियासी हलकों में बढ़ी हलचल

बताया गया कि शुक्रवार की शाम कांवड़ियों का जत्था फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पट्टी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक सवार ने जत्थे में शामिल वेद प्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वेद प्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के दौरान वेद प्रकाश की कांवड़ भी खंडित हो गई और उसमें रखा गंगाजल सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद साथ चल रहे अन्य कांवड़िये तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को बाइक सहित कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *