• September 15, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी

मंदिर परिसर में दो बड़े जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी की चर्चा, सियासी हलकों में बढ़ी हलचल

बरेली। सावन के अंतिम सोमवार को एक ही पार्टी के दो कदवार और प्रभावशाली नेताओं के बीच हुई कथित कहासुनी को लेकर चर्चा में है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शहर के दो प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों के बीच एक मंदिर परिसर में किसी मुद्दे को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और दोनों जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस संबंध में कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

सूत्रों के अनुसार कथित घटना कैंट स्थित एक मंदिर परिसर के भीतर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नेताओं के बीच पिछले काफी समय से मतभेद चल रहा था। सोमवार को दोनों ही नेता एक कार्यक्रम में कैंट क्षेत्र स्थित एक मंदिर में आए थे। किसी मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटनाक्रम किस स्तर तक पहुंचा, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: चीनी के स्टॉक और वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, दो प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

घटना की चर्चा सामने आने के बाद बरेली के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक जानकारों के बीच यह सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच कथित तौर पर तनातनी की स्थिति पैदा हुई।

हालांकि, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि मामला महज कहासुनी तक सीमित रहा या इसके बाद कोई अन्य घटनाक्रम हुआ। हालांकि इस संबंध में सामने आ रही जानकारी की दुर्ग दृष्टि टाइम्स पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं करता है।

मामले को लेकर दोनों संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। उनकी चुप्पी के कारण राजनीतिक चर्चाओं को और हवा मिल रही है। समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच भी इस कथित घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं।

बरेली की राजनीति में दोनों जनप्रतिनिधियों का अपना प्रभाव माना जाता है। ऐसे में यदि दोनों के बीच वास्तव में किसी तरह का विवाद हुआ है तो आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो सकती हैं। फिलहाल पूरा मामला चर्चाओं और सूत्रों से मिली जानकारी तक सीमित है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान या स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार करना जरूरी होगा। मामले की वास्तविकता सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मंदिर परिसर में आखिर हुआ क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *