• August 21, 2026
  • Last Update August 11, 2026 1:14 am
  • Bareilly
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बरेली मण्डल के लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की समीक्षा

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को बरेली मण्डल के लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की कार्य योजना की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि बरेली मण्डल में कुल 5121 करोड़ रुपए की लागत से 2155 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसके अन्तर्गत 06 स्टेट हाइवे, 56 एमडीआर/ओडीआर, 01 बाईपास, 23 धमार्थ कार्य, 06 लाजिस्टिक/ इंडस्ट्रीयल कार्य, 01 आईएससी रोड, 394 चीनी मिल, 255 न्यू कंस्ट्रेक्शन, 01 सीआरआईएफ रोड, 35 रोड सेफ्टी सम्बंधित कार्य, ग्रामीण क्षेत्र में 91 बडे़/लद्यु सेतु कार्य, नगरीय क्षेत्र में 02 बडे़/लद्यु सेतु कार्य, 04 आरओडी, 1280 मार्गों का मरम्मत कार्य सम्मिलित हैं।

विधायक और सांसद तय करे प्राथमिकता: योगी

मुख्यमंत्री ने विधान सभावार प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें। जनप्रतिनिधि प्रस्तावों में कोई संशोधन या सुझाव देना चाहते हैं तो उसे तत्काल उपलब्ध कराये।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री ने नगर निगम के स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

15 अगस्त तक पूर्ण करें कार्य योजना: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित विकास कार्यों की योजनाओं की 15 जुलाई तक स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त की जा सके तथा 15 अगस्त तक शिलान्यास कर कार्य प्रारम्भ कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य योजना को प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए, जिससे कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण हो सके।

बैठक में कौन कौन रहे उपस्थित

बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद, केन्द्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीएल वर्मा, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, मंत्री सहकारिता विभाग/प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग संजय सिंह गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद शाहजहांपुर अरूण सागर, सदस्य विधान परिषद बरेली कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, सदस्य विधान परिषद पीलीभीत सुधीर गुप्ता, सदस्य विधान परिषद बदायूं अशीष पाठक, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज डॉ डीसी वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ एमपी आर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेन्द्र शर्मा, विधायक बदायूं महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश कुमार यादव, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा, विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस, विधायक जलालाबाद हरि प्रकाश शर्मा, विधायक ददरौल अरविन्द कुमार सिंह, विधायक पुवॉया चेतराम पासी, विधायक बरखेड़ा प्रवक्ता नन्द, विधायक बीसलपुर विवेक शर्मा, अधिकारियों में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, जिलाधिकारी अविनाश सिंह व लोक निर्माण विभाग के मण्डलीय व जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *