बरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा क्रय किए गए अत्याधुनिक स्वच्छता वाहनों को सर्किट हाउस से हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इनके प्रयोग से सफाई कार्यों में तेजी आएगी।
नगर निगम को मिली 60 अत्याधुनिक स्वच्छता वाहनों की सौगात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 60 अत्याधुनिक स्वच्छता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा रवाना किए गए वाहनों में 06 रोबोटिक मैनहोल सीवर क्लीनिंग मशीनें, 02 स्किड लोडर, 50 सीएनजी ऑटो टिपर तथा 02 बैकहो लोडर शामिल हैं। इन आधुनिक वाहनों एवं मशीनों के उपयोग से सफाई कार्यों में तेजी आएगी, मानव श्रम पर निर्भरता कम होगी तथा सीवर एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

स्वच्छता और स्वस्थ शहर का निर्माण सभी की जिम्मेदारी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर का निर्माण सभी की सहभागिता से ही संभव है। नगर निगम द्वारा आधुनिक तकनीक से युक्त इन वाहनों के संचालन से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण एवं सीवर सफाई कार्यों में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि रोबोटिक मैनहोल सीवर क्लीनिंग मशीन भारत का पहला रोबोटिक स्कैवेंजर- स्वच्छ भारत मिशन और मेक इन इंडिया के तहत बंदीकूत मोबिलिटी मैनहोल में मानव प्रवेश की आवश्यकता को हमेशा के लिए समाप्त करता है। जिसमें पकड़ने, उठाने और फावड़े जैसी बहुक्रियाशील क्षमताएं है, मैनहोल के अंदर 360° डिग्री सफाई करता है।
यह भी पढ़ें:- पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण, कहा विरासत का संरक्षण और सम्मान आवश्यक
स्किड लोडर ड्रेन सिल्ट की सफाई उपरान्त माइको लेविल सफाई व्यवस्था के दृष्टिकोण से सिल्ट उठान किये जाने हेतु प्रयोग में लिया जाएगा। हर दिन चार बिन्स अर्थात ठोस अपशिष्ट के सोर्स सैग्रिकेशन को बेहतर बनाये जाने के कम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य को बेहतर बनाये जाने हेतु 50 नग आटोटिपर सीएनजी की कयदारी की गयी है जिससे प्रतिदिन घरों से जनित कूड़े का उठान 04 कैटगिरी गीला (हरा), सूखा (नीला), स्पेशल केयर वेस्ट (काला) एवं सैनेट्री वेस्ट (लाल) में कराया जाएगा।
नगर निगम बरेली द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 1.0 के अन्तर्गत शहर में प्रतिदिन नाला सफाई का कार्य कराया जाता है, जिस हेतु 02 बैंकहो लोडर की क्रयदारी की गयी है। उक्त के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा सर्किट हाउस प्रांगण में बेल के पौधे का रोपण किया गया तथा दीप चैरिटेबल ट्रस्ट, बरेली की मोबाइल नेत्र चिकित्सा सेवा वैन का भी उद्घाटन किया गया।
