साली से शादी के लिए युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

साली से शादी के लिए युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

शोले फिल्म में धर्मेन्द्र का पानी की टंकी पर चढ़कर बवाल करना सभी ने देखा होगा। कुछ ऐसा ही ड्रामा बरेली के एक युवक ने अपने भाई की साली के इश्म में पड़कर बदायूं के वजीरगंज कस्बे में जाकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया।

भाई की साली का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर वह भाई की ससुराल पहुंच गया और युवती से शादी की बात कहने लगा। जब घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया तो करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की बातें करने लगे। यह ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा। इस बीच वहां पुलिस के साथ साथ लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और थाने ले गई। घटनाक्रम वजीरगंज कस्बे का है। 

जानकारी के अनुसार युवक का नाम नदीम है और वह बरेली के अलीगंज का रहने वाला है। उसके भाई की शादी बदायूं के वजीरगंज में हुई है। वजीरगंज की एक युवती से उसे प्रेम हो गया। बताते हैं कि दोनों के बीच बातचीत भी होने लगी। इस बीच लड़की के घरवालों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। नदीम को झटका लगा और वह परेशान रहने लगा। 

रविवार को वह वजीरगंज पहुंचा और यहां एवीएस स्कूल के पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर शोले के वीरू की तरह चीखने लगा। टॉवर पर चढ़े नदीम को देखकर भीड़ जमा हो गई जो उसे नीचे उतरने के लिए कहती रही लेकिन वह अपनी शादी की जिद पर अड़ा रहा।

युवक के मोबाइल टावर पर चढने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस तरह करीब तीन घंटे तक पुलिस लगातार उसे समझाने में जुटी रही। तब जाकर वो नीचे आने के लिए राजी हुआ। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे नीचे उतारा और पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं, नदीम के घर वाले भी बदायूं पहुंच गए।

यह भी पढ़े: महिला ने नगर निगम के राजस्व निरीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, महिला के समर्थन में आए पूर्व उपसभापति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *