• August 21, 2026
  • Last Update August 11, 2026 1:14 am
  • Bareilly
UPTET Exam

UPTET Exam: बरेली में बायोमीट्रिक परीक्षण के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध परीक्षार्थी

बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam) शहर के विभिन्न केन्द्रों पर कराई गई। इस वार प्रशासन सभी केन्द्रों पर काफी सख्त नजर आया। सभी केन्द्रों पर नकल रोकने के सभी इंतजाम किए गए थे। इसी बीच बायोमीट्रिक परीक्षण के दौरान साहू गोपी नाथ कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर एक परीक्षार्थी के दस्तावेज संदिग्ध मिले। उसके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड में जन्म तिथि और नाम अलग-अलग थे। मामले में केंद्र अधीक्षक की ओर से कोतवाली में आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें:- जापान की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत, जाने कितनी महत्वपूर्ण है यह मुलाकात

कॉलेज की केंद्र अधीक्षक डॉ. गुड्डी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा थी। परीक्षा प्रवेश के दौरान सुरक्षा टीम की ओर से सघन तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान बायोमीट्रिक जांच में एक संदीग्ध परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसके आधार और प्रवेशपत्र के डाटा में मिलान नहीं हुआ।

परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में नाम मनोज सिंह पुत्र मान सिंह पाल और जन्म तिथि 15 जुलाई दर्ज थी। वहीं, आधार कार्ड में नाम आदेश कुमार पुत्र मान सिंह और जन्म तिथि 10 अगस्त 1996 दर्ज थी। तुरंत ही सुरक्षा टीम ने सूचना केंद्र अधीक्षक को दी, जिसके बाद आधार से जुड़ी गहन विवरण निकाला गया, जिसमें आधार में जन्म तिथि और नाम में बार-बार बदलाव होने का तथ्य सामने आया।

इसके बाद केंद्र अधीक्षक की ओर से पैन कार्ड, पहचान पत्र, हाईस्कूल मार्कशीट व प्रमाणपत्र, आधार अपडेशन तिथि समेत कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पुलिस परीक्षार्थी से पूछताछ कर रही है।

दूसरी बार बनवाया था आधार कार्ड 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दाऊदपुर निवासी मनोज कुमार शुक्रवार को दूसरी पाली में परीक्षा देने के लिए आया था। इस पर कक्ष निरीक्षक ने नोडल अधिकारी एसडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी को भी बुला लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उम्र अधिक होने के कारण ऐसा किया। उसने पहले आदेश कुमार के नाम से 1988 की जन्मतिथि का आधार कार्ड बनवा रखा था। उसने मनोज कुमार के नाम से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बाद उम्र अधिक होने पर वह पुलिस व आर्मी की परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहा था। इसलिए उसने दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा आदेश कुमार के नाम से पास की। फिर आठ साल कम 1996 की जन्मतिथि का आधार कार्ड वर्ष 2018 में बनवाया। इसके आधार पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में बैठता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *