UP Weather: यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम

UP Weather: यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम

बरेली। मानसून की दस्तख के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहे बांदा में आज बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया। वहीं बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट महसूस हुई। मौसम विभाग ने बांदा के साथ बरेली, सोनभद्र, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है। 

मौसम विभाग के अनुसार इस बार यूपी में मानसून करीब 10 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश में सूखे जैसे हालात छंट गए। गर्मी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा था, वहां अब रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यूपी के बरेली, रामपुर, बदायूं समेत कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे। 

यह भी पढ़ें:- जापान की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत, जाने कितनी महत्वपूर्ण है यह मुलाकात

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर,  रायबरेली, ललितपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और अन्य जिले शामिल हैं। 

बरेली में भी बूंदाबांदी 

बरेली में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। सुबह को बादल छाए रहे और 9 बजे तक धूप में चमक बढ़ गई। दो बजे के बाद एकदम से मौसम तेजी से बदलना शुरू हो गया। बरेली के कुछ स्थानों पर हल्की तो कही पर अच्छी बारिश देखने को मिली। फिलहाल लखनऊ को अभी मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार है।

पहाड़ों पर आफत की बारिश 

मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर यह उतनी ही बड़ी आफत भी साबित हो रही है। नदियां उफनाने लगी हैं। उत्तराखंड समेह पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *