बरेली। बिजली विभाग पिछले काफी समय से विवादों में फंसा हुआ दिख रहा है। अभी प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म होने के बाद विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं के लिए अचानक लोड बड़ा कर नई परेशानी खड़ी कर दी है। अचानक बरेली जिले के 57 हजार उपभोक्ताओं के फोन पर शनिवार को बिजली का लोड बढ़ने का संदेश मिला है। इसके बाद लोग परेशान हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में विद्युत के निगम लगभग 8.50 लाख उपभोक्ता है। बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे थे, उनका डॉटा ऑनलाइन होने की वजह से उनके फोन पर अचानक लोड बढ़ाए जाने का मेसेज आया है।
यह भी पढ़ें:- जिलाधिकारी ने शासकीय कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के जारी किए निर्देश
गौरतलब हो कि नियमानुसार तीन माह तक लगातार अधिक खपत होने पर ही लोड बढ़ाया जा सकता है। कर्मचारी नगर रोड निवासी शौल उपाध्याय का आरोप है कि उनका चार किलोवाट का कनेक्शन है। उनके यहां ज्यादा भार भी नहीं है। इसके बावजूद विद्युत निगम की तरफ से बगैर सूचना के लोड बढ़ाकर छह किलोवाट कर दिया गया।
जबकि उनके घर पर पिछले कई महीनों से चार किलोवाट का ही भार आ रहा है इतना ही नहीं उन्होंने कहा समय के अनुसार हम कम बिजली खर्च करने के जितने भी उपाए कर ले बिजली का बिल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि पहले हम सौ वाट का बल्व और 220 वाट वाला पंखा टीवी आदि चलाते थे बिजली खपत कम हो इसके लिए सौ वाट के बल्व के स्थान पर पांच या नौ वाट के बल्व जला रहे है, टीबी पंखा भी कम वाट का है फिर भी बिजली का बिल कम होने के स्थान पर लगातार बढता ही जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने घर पर सोलर पैनल भी लगवाए थे उसके बाद भी बिजली के बिल में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
लखनऊ से आ रहे है मेसेज
इस संदर्भ में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि अधिकांश मैसेज लखनऊ मुख्यालय द्वारा भेजे जा रहे हैं। लोगों की शिकायते मिल रही है जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
