• August 21, 2026
  • Last Update August 11, 2026 1:14 am
  • Bareilly
शिवपाल और अखिलेश यादव

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की शिवपाल सिंह यादव ने की कड़ी निंदा

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। यह बात शिवपाल ने आगरा मार्ग स्थित एम.एस. रिसोर्ट में आयोजित विराट कवि सम्मेलन कार्यक्रम व्यक्त की।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं और बेटियों के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करना सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कुछ लोग और समर्थक इस प्रकार की पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन परिवार की महिलाओं और बेटियों को निशाना बनाना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें: Assam: असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नहीं बनेंगे आधार कार्ड, सीएम सरमा का बड़ा फैसला

राजनीतिक द्वेष के चलते कर रहे ऐसी टिप्पणी

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ओछी राजनीति पर उतर आई है। भाजपा के कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के चलते इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह स्वस्थ लोकतंत्र और सभ्य राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है। देश-विदेश के लोग इस प्रकार की गतिविधियों को देख रहे हैं, जिससे राजनीतिक वातावरण प्रभावित होता है। इस घटना से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी नाराजगी है। यदि कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करें तो कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। हालांकि उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की।

पूरे घटनाक्रम पर है पार्टी की निगह

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और हाईकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के अनुरूप आगे की रणनीति बनाई की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने और वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों की प्रतीक्षा करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *