रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा पल्स पोलियो कैंप का किया आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा पल्स पोलियो कैंप का किया आयोजन

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस (NID) के अंतर्गत गांधी नगर स्थित टेक केयर हॉस्पिटल पर पोलियो बूथ का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की जीवनरक्षक दवा पहुंचाना तथा भारत को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय अभियान को और अधिक सशक्त करना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि टीकाकरण के माध्यम से बच्चों को गंभीर संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही, पोलियो उन्मूलन के लिए रोटरी द्वारा वर्षों से किए जा रहे सतत प्रयासों की जानकारी दी गई।

क्लब के सचिव संजय गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान रोटरी की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक पहलों में से एक है और क्लब का निरंतर प्रयास रहेगा कि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल, सचिव संजय गर्ग, डॉ. एस.के. भरद्वाज, रमेश वाष्णेय, संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रोहित जिंदल, शिशिर पांडेय, डॉ. अनमोल अग्रवाल, डॉ. कृतिका अग्रवाल, डॉ विनोद पागरानी, अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा, मुकेश गुप्ता, आशीष मेहरोत्रा, शोभित, शुभम मेहरोत्रा,  सहित अनेक रोटेरियन सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:- जिलाधिकारी के प्रयास से गंभीर मरीज को मिलेगी निःशुल्क उपचार की सहायता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *