• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
बिजली संकट से लोग परेशान

मलूकपुर क्षेत्र में 5 दिन से बिजली संकट से लोग बेहाल, भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग बेहाल

​​बरेली। भीषण गर्मी के इस मौसम में शहर के मलूकपुर और उसके आसपास के इलाकों में बिजली की भारी आंख-मिचौली ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। मलूकपुर, घेर शेख मिट्ठू, पटी गली और खन्नू मोहल्ला आदि क्षेत्रों में पिछले 5 दिनों से गहराए बिजली संकट के कारण स्थानीय लोग बूंद-बूंद पानी और राहत की सांस के लिए तरस रहे हैं।

​स्थानीय निवासी अदीबा ने बताया कि मलूकपुर पटी गली में पिछले 5 दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली गुल रहने से घरों के इन्वर्टर पूरी तरह बैठ चुके हैं। लोग महंगे दामों पर जनरेटर चला-चलाकर थक चुके हैं। इस भीषण गर्मी में बिना बिजली-पानी के सबसे बुरा असर बच्चों पर पड़ रहा है। मोहल्ले के कई बच्चे बीमार हो चुके हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि कई परिवार अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहाँ शरण लेने को मजबूर हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर कभी थोड़ी देर के लिए बिजली आती भी है, तो वोल्टेज में भारी उतार-चढ़ाव रहता है। इसके कारण लोगों के घरों के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक रहे हैं। फ्रिज बंद होने से खाने-पीने का सामान सड़ रहा है। बिजली न होने से नलकूप और मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पीने के पानी के साथ-साथ नहाने और कपड़े-बर्तन धोने का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

बिजली विभाग की इस घोर लापरवाही से तंग आकर आज मोहल्ले की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। अम्मो, शेरू, गुड्डू, रजिया, आसिया और पप्पू समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी किला बिजली घर पहुंचे और विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, शिकायत के बाद भी अब तक बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

शिकायत करने वालों में फईम यार खां, यामीन, पप्पू, नयाब भाई, हनीफ, चन्नू, सलीम, अम्मों, जैनुल, रक्षचंदा, गुड़िया, आसिया, रेशमा, आतीब, बबलू सहित बड़ी संख्य में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- राम राज्य दल और राजार्य सभा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *