• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
पेद्दी

Peddi Box Office: साउथ के आगे पस्त होता बॉलीवुड, 4 हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ी ‘पेद्दी’

शुक्रवार का दिन सिनेमाघरों के लिए विशेष दिन होता है क्योंकि इसी दिन अधिकांश फिल्में रिलीज होती है। इस शुक्रवार को तीन हिन्दी फिल्मे रिलीज की गई। लेकिन इन तीनों फिल्मों पर 9 दिन पुरानी साउथ की फिल्म पेद्दी हावी रही। अमुमन किसी भी फिल्म की कामयाबी का अनुमान उसके बॉक्स ऑफिस पर क्लेक्शन से लगाया जाता है। चलिए बताते हैं फ्राइडे बॉक्स ऑफिस में पेद्दी के साथ साथ तीनों हिंदी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

‘पेद्दी’ का कुल कलेक्शन

– प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने फर्स्ट वीक में 193.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
– इसके बाद फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन 5.15 करोड़ रहा।
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 198.70 पहुंच गया है।

‘भारत भाग्य विधाता’ का कलेक्शन

– कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ पहले दिन खास कमाई नहीं कर पाई। 
– प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसने पहले दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया।
– हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।

‘गवर्नर‘ की पहले दिन का कुल कलेक्शन

– मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ भी पहले दिन धराशायी हो गई।
– फिल्म ने पहले ही दिन 90 लाख की कमाई की।
– फिल्म के लिए ऑक्यूपेंसी भी 14 प्रतिशत दर्ज की गई।

‘मैं वापस आऊंगा‘ का कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी पहले दिन खास कमाल नहीं दिखा पाई। ये भी लाखों में सिमटती नजर आई।
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ की कमाई की।
– इस पर 10.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई।

‘है जवानी तो इश्क होना है‘ का कुल कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले हफ्ते 36.85 करोड़ का बिजनेस किया था।
– अब सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की 8वें दिन भी कमाई जारी है।
– इसने 1.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 38.70 करोड़ पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *