• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
सपा अधिवक्ता

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के खिलाफ कथित फेक पोस्ट का मामला, सपा अधिवक्ता सभा ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

बरेली। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्यामवीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित भ्रामक, आधारहीन और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें:- नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जीआरएम की दीवार तोड़ी, दो दिन बंद रहेगा स्कूल

शिकायत में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी खबर और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें अखिलेश यादव के संबंध में तथ्यहीन दावे किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि यह सामग्री सुनियोजित साजिश के तहत पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व की छवि धूमिल करने तथा समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही है।

प्रार्थना पत्र में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट और व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि कई फर्जी प्रोफाइल वास्तविक पहचान छिपाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां और पोस्ट साझा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से इन अकाउंट्स की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

श्यामवीर सिंह का कहना है कि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। मामले में पुलिस ने 6 दिन का समय दिया है कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

शिकायत के दौरान श्यामवीर सिंह यादव एडवोकेट जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा बरेली,जहागीर वेग,उमाशंकर यादव, रामसेवक,यशवीर सिंह यादव, अनिल कुमार कटियार,श्वेता शर्मा , मो हनीफ, मोहमद कासिम इदरीसी, प्रतीक यादव , सुभाष चन्द्र गुर्जर,राजेंद्र यादव, इंतजार अली, आरिफ़ इदरीसी, अवधेश गुर्जर, शादाब अल्वी, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *