राजधानी लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इससे पहले, कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल को भी बंद करने की जानकारी सामने आई थी। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी। हालांकि कुछ देर बाद ही कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल शुरू हो गया था।
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट के बैन होने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर उनकी आवाज दवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ही कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करवाया गया था।
यह भी पढ़ें:- सोनम वांगचुक को जबरन सफदरजंग अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर खाली करने के दिए निर्देश
हालांकि, यह प्रतिबंध बहुत कम समय के लिए ही रहा। कुछ ही देर बाद इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से सक्रिय हो गया। फिलहाल, पार्टी का सोशल मीडिया हैंडल सामान्य रूप से काम कर रहा है। इंटरनेट सेवा बंद होने से क्षेत्र में संचार प्रभावित हुआ है।
लुटियंस दिल्ली में इंटरनेट बंद
विवाद के बीच लुटियंस दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन का यह निर्णय अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इंटरनेट बंद होने से इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में डिजिटल संचार बाधित हुआ है।
