• August 21, 2026
  • Last Update August 11, 2026 1:14 am
  • Bareilly
12 अगस्त तक स्कूल बंद

कांवड यात्रा के मद्देनजर यूपी के मेरठ में 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

मेरठ। श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी मेरठ ने जिले के सभी स्कूल और कॉलेज को 12 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने यह कदम श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात डायवर्जन को देखते हुए लिया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वीके सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद मेरठ के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं तकनीकी संस्थान 3 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी सिटी ने संगठनों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि श्रावण मास के दौरान हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की बड़ी संख्या को देखते हुए विभिन्न कांवड़ मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *