एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश

एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश

टीवी एक्ट्रेस और ‘दिलवाली दूल्‍हा ले जाएगी’ फेम संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। वह सिर्फ 30 साल की थीं। संचिता टेलीविजन और फिल्में, दोनों में अपने-अपने किरदारों के लिए जानी जाती थी। उन्होंने हिट डेली सोप ‘कुमकुम भाग्य’ और टेलर कौशल स्टार फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संचिता उगले ने कल रात आत्महत्या की। खबरों की मानें तो रविवार की रात 7:30 बजे संचिता उगले ने अपनी जान ले ली। संचिता उगले अपने घर पर मृत पाई गईं। वह मुंबई के वसई क्षेत्र में रहती थीं। संचिता की मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं।

साड़ी से लगाई फांसी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वो अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ अपने घर में रहती थीं। उस वक्त घर में केवल बहन थी, वो भी शाम को थोड़ी देर के लिए किसी काम से बाहर गई, तभी मौका देखकर संचिता ने फांसी लगा ली। हालांकि, कारणों की जांच पुलिस अभी कर रही है।

टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, फैंस और दोस्त सदम में

संचिता की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे और शोक में है, हालांकि मौत की वजह अभी पता नहीं चली है। संचिता उगाले कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

कौन हैं संचिता उगले?

संचिता केवल 30 साल की थीं और टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं, जैसे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगे’ में सुकून का किरदार और विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार। उन्होंने ‘वागले की दुनिया’ शो में भी काम किया। संचिता का आखिरी पोस्ट एक रील थी, जिसमें वह एक गाने की तेज धुन पर झूमती हुई खुश और उत्साहित नजर आ रही थीं। 

मिशा अग्रवाल की मौत के बाद आई थी चर्चा में

संचिता साल 2025 में तब चर्चा में आईं जब उन्होंने ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल की आत्महत्या पर सार्वजनिक रूप से अपना दुख जाहिर किया। कहा जाता है कि मिशा ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम होने के बाद अपने करियर के फेल होने के डर से अपनी जान दे दी थी। संचिता ने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया और वर्चुअल अप्रूवल की बढ़ती दीवानगी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा था कि यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि युवा लोग अपनी जिंदगी के बारे में कितनी आसानी से सोच लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *