जिला अस्पताल में सिरफिरे आशिक ने की पैरामेडिकल छात्रा की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

जिला अस्पताल में सिरफिरे आशिक ने की पैरामेडिकल छात्रा की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

बरेली। पीलीभीत के जिला अस्पताल में पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा की सिरफिरे आशिक ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सहपाठी छात्र सागर सिंह ने छात्रा कशिश पटेल पर ताबड़तोड़ हमला किया। छात्रा को बचाने आई एक महिला कर्मचारी भी इस हमले में घायल हो गईं। घायल छात्रा को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना जिला अस्पताल परिसर स्थित सीटी स्कैन रूम में हुई।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में पैरामेडिकल छात्राएं धरने पर बैठ गईं। कॉलेज के कर्मचारी और अन्य लोगों ने आरोपी सागर सिंह को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में हुई वारदात

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जिला अस्पताल परिसर के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने बरेली निवासी छात्रा कशिश पटेल पर अचानक हमला कर दिया। हमले से छात्रा के घायल होते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। छात्रा को बचाने के लिए आगे आई सीटी स्कैन विभाग की महिला कर्मचारी निधि पर भी आरोपी छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। निधि भी इस हमले में घायल हो गईं। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

यह भीे पढ़ें:- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बना देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, चलते-चलते कटेगा टैक्स

इलाज के दौरान छात्रा की मौत

घायल कशिश पटेल को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने इमरजेंसी से एंबुलेंस तक सुरक्षा घेरा बनाया। लोगों को घटना की तस्वीरें और वीडियो बनाने से रोका गया। बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मेडिकल कॉलेज परिसर में पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गईं।

कर्मचारियों ने लोगों की मद्द से आरोपी को दबोचा 

घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कॉलेज के कर्मचारियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आरोपी सागर सिंह को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। 

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

नहीं पता क्यो कि बेटी की हत्या : पिता

छात्रा कशिश का बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना के बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतका के पिता रोहिदास पटेल भुता थाने के गांव केसरपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कशिश पटेल एक वर्ष से पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी और हॉस्टल में रहती थी। बताया कि उन्हें घटना की सही वजह नहीं पता लेकिन ये बताया गया कि उसका वहां एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते मंगलवार सुबह करीब आठ बजे युवक ने कशिश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक बहन और एक भाई हैं, पिता बाहर मजदूरी करते हैं। पीलीभीत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम से जुड़े विवाद का भी हो सकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *