• August 21, 2026
  • Last Update August 11, 2026 1:14 am
  • Bareilly
कांवड यात्रा को लेकर एसपी सिटी ने संगठनों के साथ की बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी सिटी ने संगठनों के साथ की बैठक

बरेली। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने अपने कार्यालय में विभिन्न कांवड़ सेवा समितियों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:- BJP छोड़ने की अटकलों के बीच शहजाद पूनावाला का वीडियो हुआ वायरल

बैठक में कांवड़ QRT (क्विक रिस्पांस टीम) के गठन और संचालन पर विशेष जोर दिया गया, ताकि यात्रा मार्ग पर किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही “आदर्श कांवड़ यात्रा-2026” अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

एसपी सिटी ने सभी प्रतिनिधियों से पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित, स्वच्छ और आदर्श बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और त्वरित सहायता के लिए पर्याप्त पुलिस बल, प्रभावी यातायात प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *