• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
विधिक जागरूकता शिविर

महिला सशक्तिकरण के लिए राजकीय योजनाओं संबंधित विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

बरेली । माननीय अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली के आदेशानुसार आज साकार संस्था के सहयोग से महिला सशक्तिकरण के लिए राजकीय योजनाएं विषयक एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन थाना भोजीपुरा में किया गया।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित कानूनों, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना, विभिन्न सरकारी पेंशन योजनाओं, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ,वन स्टाप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के संबंध में एवं राष्ट्रीय लोक अदालत, प्री – लिटिगेशन, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के साथ विविध कानूनी प्रावधानों के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी एल वी / अधिकार मित्र साधना कुमारी एवं ज्वाला देव अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:- एसपी साउथ ने की थानों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

साकार संस्था द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को थाने का भ्रमण करवाकर पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह द्वारा बालिकाओं को नैतिक शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में आदर्श नागरिक बनने के संबंध में समझाया गया। कार्यक्रम में साकार संस्था की ब्लॉक को – आर्डिनेटर श्रीमती कमलेश, प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, थाना भोजीपुरा, महिला उप निरीक्षक श्रीमती श्वेता त्यागी, महिला कॉन्स्टेबल रुक्मिणी सहित अधिकार मित्र साधना कुमारी और ज्वाला देव अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *