• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
यूपी पुलिस में तबादले

UP Police: यूपी में 125 डिप्टी एसपी के तबादले, प्रमोटेड अफसरों को मिली नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला। यूपी सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को प्रदेश पुलिस महकमे में 125 डिप्टी पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। हालांकि तबादला सूची में अधिकांश वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में इंस्पेक्टर (निरीक्षक) से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया था। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बरेली मण्डल के लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की समीक्षा

इस फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है। प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक और हाई-प्रोफाइल पुलिस कमिश्नरेट माने जाने वाले नोएडा में कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत होने वाले कमलेश कांत को दी गई है वह मुरादाबाद से स्थानांतरित कर नोएडा कमिश्नरेट में तैनात किया गया है, वहीं नोएडा से अशोक सिंह को जीआरपी गोरखपुर भेज दिया गया है।

ऐसे में यहां अनुभवी अधिकारियों की तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *