• August 21, 2026
  • Last Update August 11, 2026 1:14 am
  • Bareilly
कुलदीप गोस्वामी

पत्नी से तंग आकर नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी ने जहर खाकर दी जान, पत्नी सहित ससुलालियों पर लगाए गंभीर आरोप

बरेली। पत्नी और ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, साले, साली और साढ़ू के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। कुलदीप की मौत के बाद उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार इन्हीं चारों को बताया है।

कुलदीप के पिता सत्यपाल गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का अपनी पत्नी गुंजन से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुंजन, उसके भाई अमित, बहन रीना और बहनोई सतीश लगातार कुलदीप का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोपियों ने कुलदीप के साथ मारपीट की झूठे आरोप लगाकर मुकदमे भी किए। इसी से परेशान होकर कुलदीप ने सदर कैंट क्षेत्र में जहर खा लिया। 

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कुलदीप को अचेत अवस्था में डाकखाने के पास छोड़ दिया था। परिजनों ने शुक्रवार की रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह चार बजे इलाज के दौरान कुलदीप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:- जिलाधिकारी ने शासकीय कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के जारी किए निर्देश

असफल था कुलदीप का वैवाहिक जीवन

जानकारी के अनुसार कुलदीप का वैवाहिक जीवन विवादों से घिरा था। उनकी पहली शादी करीब पंद्रह वर्ष पहले दयावती से हुई थी। उनका एक तेरह वर्षीय बेटा उत्कर्ष भी है। पहली पत्नी ने कुलदीप पर दहेज का मुकदमा किया था। तीन माह पहले ढाई लाख रुपये देकर दोनों का तलाक हो गया था। करीब दो महीने पहले कुलदीप ने गुंजन से दूसरी शादी की थी।

दूसरी पत्नी ने भी लगाया था दहेज का आरोप 

सोशल मीडिया में वायरल वीडियों के अनुसार दूसरी शादी के बाद कुलदीप के घर से नकदी और जेवर गायब होने लगे। उन्होंने गुंजन पर चोरी का आरोप लगाया। गुंजन ने पलटकर देवर पर चोरी का आरोप लगा दिया। बाद में 70 हजार रुपये फिर गायब हुए। एक दिन गुंजन के पास से घरवालों के खाते में पैसा जमा की रसीद मिली। इस पर झगड़ा हुआ तो गुंजन ने पति और ससुरालियों पर दहेज के आरोप लगाए। गुंजन की शिकायत लेकर जब 3 जुलाई की शाम को कुलदीप ससुराल गया तो वहां भी कथित तौर पर उसके साथ मारपीट हुई।

जाने क्या है वायरल वीडियो में कुलदीप के बयान

कुलदीप के वायरल वीडियो में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार गुंजन, अमित, रीना और सतीश को बताया है। वीडियो में कुलदीप ने कहा कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। बहुत परेशान हो गया हूं। कुलदीप ने बताया कि गुंजन ने उनके माता-पिता को झांसे में ले लिया था। शादी के बाद गुंजन ने घर में चोरी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पत्नी और उसके घरवाले मारपीट पर उतारू हो गए। कुलदीप ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *