• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly

काकोरी काण्ड पर शहीदों को किया याद

बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा काकोरी कांड की 101 वीं बरसी पर एक दीप शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रविवार को डी.डी.पुरम शहीद स्मारक पर किया गया।जिसमें शहीदों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि काकोरी कांड इतना बड़ा कांड नहीं था कि उसके अभियुक्तों को फांसी दी जाती लेकिन अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और हमारे बड़े नेताओं की उदासीनता के कारण उन्हें यह दंश भोगना पड़ा।

साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह बहुत पराक्रमी और बहादुर थे उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दी थीं। इनसे अंग्रेज बहुत डरे हुए थे और बहाने से इनके ऊपर संगीन धाराएं लगाकर फांसी दे दी गई।मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल ने कहा कि आज एक सौ एक साल होने के बाद भी हम काकोरी कांड के शहीदों को याद कर रहे हैं युवाओं को इनकी बहादुरी से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में संरक्षक इं.के.बी.अग्रवाल,प्रदीप माधवार, राजेश सक्सेना, नरेश मलिक, अनिल सक्सेना,सीए राजेन विद्यार्थी,आशीष सक्सेना,सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,मानव शुक्ला,निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन,अभय भटनागर,मीना भटनागर,मंजू लता, गंगा राम पाल,इं. ए. एल.गुप्ता,आर.एन. मेहरोत्रा सहित अनेक लोगों ने एक दीप शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *