मीरगंज, बरेली। तहसील प्रशासन मीरगंज के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा के निर्देशन में कुल्छा खुर्द स्थित शर्मा ढाबा पर कांवरिया सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश आरती और भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के लिए भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एसडीएम निधि शुक्ला ने स्वयं कांवरियों को भोजन परोसा। इससे पूर्व एसडीएम निधि शुक्ला और तहसीलदार आशीष कुमार ने कांवरियों को चिकित्सा संबंधी किट उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवरिया सहायता शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा
लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए। शिविर में कांवरियों के ठहरने, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कुमारी सिमरन मथानिया, लेखपाल पुष्पेंद्र, लोकेंद्र सिंह, विजय कुमार, कमलजीत, प्रेमराज राजपूत, ब्रह्म प्रताप, यादराम, तालेवार सिंह अमीन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर के आयोजन में रईस मियां, सुरेश कुमार, तेजराम मौर्य, ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान कुल्छा खुर्द ओमप्रकाश, पत्रकार ओपी शर्मा, विशाल गंगवार, प्रेम पाल और अनिल शर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। तहसील प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
