• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
स्वच्छता से स्वागत अभियान

स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान

बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश एवं मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल में स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

अभियान के अंतर्गत इज्जतनगर, बरेली सिटी, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, रामनगर, टनकपुर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज और पीलीभीत सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, शौचालय, रेलवे ट्रैक और यात्री सुविधाओं से जुड़े अन्य क्षेत्रों की मशीनीकृत एवं व्यापक सफाई कराई गई।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 45 दिनों में होगा एफएमडी टीकाकरण; भारत पशुधन ऐप पर शत-प्रतिशत डेटा अपलोड के निर्देश

रेलवे कर्मचारियों और अभियान से जुड़े कर्मियों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। ईएनएचएम एवं ऑनबोर्ड फ्रंटलाइन स्टाफ ने स्वच्छता से स्वागत संदेश वाले बैज धारण कर यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

वहीं, संविदा कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। स्टेशनों पर स्वच्छता संबंधी बैनर और जन-जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए गए। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया गया, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों और आमजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा सके।

रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और यात्रियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को प्रभावी बनाया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल का उद्देश्य यात्रियों का स्वच्छ, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल वातावरण में स्वागत करना है। मंडल प्रशासन ने कहा कि स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *