• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
यामिनी आर्ट गैलरी

यामिनी आर्ट गैलरी में कला प्रतिभाओं का सम्मान, अंतिम दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़

बरेली। ज्योति ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में आयोजित कला प्रतिभा सम्मान प्रदर्शनी का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला (मोंटी) रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कलाकार विभा वैद्य की पेंटिंग “पिघलती पहचान” की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कलाकृति बाहरी स्वरूप से परे मनुष्य की वास्तविक पहचान और आंतरिक व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

प्रदर्शनी के अंतिम दिन कला प्रेमियों और दर्शकों की बड़ी संख्या यामिनी आर्ट गैलरी पहुंची। प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों की रचनाओं को देखने और सराहने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बना देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, चलते-चलते कटेगा टैक्स

समापन अवसर पर रोशनी गौड़, रुचि दिवाकर, हरिप्रिया नरसिम्हन, आलोक पवार, श्रेय भारद्वाज, पलक सूरी, गरिमा सिंह, अनमोल शंखधार, चरितार्थ शर्मा, मनीषा भारती, श्रेया गट्टानी, नव्या आनंद और पलक सिंह सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे। इसके अलावा ज्योति ललित कला अकादमी बरेली के संस्थापक उमेश चंद्र, अध्यक्ष परमानंद, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण तथा अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *