उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना सर्वेक्षण के प्रजातिवार आकंडे तत्काल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना सर्वेक्षण के प्रजातिवार आकंडे तत्काल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बरेली परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक गन्ना भवन के सभागार में आहूत की गयी। बैठक में उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना सर्वेक्षण की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वेक्षण के प्रजातिवार आंकडे इस कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कृषक के पेडी गन्ना क्षेत्रफल एवं प्रजाति संबधी संशोधन का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सर्वेक्षण से गन्ना मूल्य भुगतान, पर्ची निर्गमन तथा अन्य विभागीय कार्यो में सुविधा होगी, जिससे किसानों को समय पर लाभ प्राप्त होगा। उप गन्ना आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय पोर्टल पर पेडी के प्लाट डिलीट करने से पहले उनका सत्यापन सुनिश्चित करते हुए प्लाट डिलीट किये जाये। 

यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला 17वां एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड-2026

उप गन्ना आयुक्त ने 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले व्यापक वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के उदेश्य से सभी समितियों, परिषदों एवं चीनी मिलों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध भूमि का चिन्हांकन कर वृक्षारोपण के लिए आवश्यक तैयारिया समय से पूर्ण करें। उन्हांेने बताया कि पौधे की लम्बाई 4 फीट से कम नहीं होनी चाहिए साथ ही गड्ढो की खुदाई, सिंचाई एवं पौधों के संरक्षण की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हरित आवरण में वृद्वि तथा जलवायु संतुलन को बढावा देने का लक्ष्य है, अतः ऐसे पौधे न लगाये जायें जिनके द्वारा अधिक जल अवशोषित किया जाता है जैसे यूकेलिप्टस इत्यादि।

उप गन्ना आयुक्त ने परिक्षेत्र की समस्त सहकारी एवं निजी चीनी मिलों में उपलब्ध चीनी स्टॉक का जिला गन्ना अधिकरियों द्वारा किए जा रहे भौतिक सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सभी जिला गन्ना अधिकारी अपने-अपने जनपद की चीनी मिलों में उपलब्ध चीनी स्टॉक का भौतिक सत्यापन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर उसकी आख्या इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सत्यापन के समय गोदामों में उपलब्ध वास्तविक चीनी स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य संबधित अभिलेखों का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की विसंगति की संभावना न रहें। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि यदि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता अथवा स्टॉक में अंतर पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

साथ ही चीनी मिल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि बकाया गन्ना मूल्य के साथ ही समितियों के अंशदान का तत्काल भुगतान कराना सुनिश्चित करें।  आयोजित बैठक में परिक्षेत्र के समस्त जिला गन्ना अधिकारी, संभागीय विख्यापन अधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, समस्त ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति, एवं मंडल की समस्त चीनी मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *