• October 5, 2026
  • Last Update August 31, 2026 1:57 am
  • Bareilly
बरेली कॉलेज

बरेली कॉलेज के चार सहायक प्राध्यापकों को मिला एआई आधारित डिज़ाइन पंजीकरण का गौरव

बरेली कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. योगेश शर्मा एवं डॉ. अतुल कुमार यादव द्वारा विकसित “AI Based Economic Growth Prediction Dashboard” को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा डिज़ाइन पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि शिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह एआई आधारित डैशबोर्ड आर्थिक संकेतकों का विश्लेषण कर आर्थिक विकास की प्रवृत्तियों का पूर्वानुमान लगाने में सहायक है। इसका उद्देश्य नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, उद्योग जगत तथा प्रशासनिक संस्थाओं को डेटा-आधारित एवं वैज्ञानिक निर्णय लेने हेतु एक प्रभावी डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें:- चुनावी बैठक सम्पन्न, गौरव सक्सेना ने प्रस्तुत की अपनी दावेदारी

यह प्रणाली आर्थिक योजनाओं के मूल्यांकन, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा भविष्य की विकास रणनीतियों के निर्माण में उपयोगी सिद्ध हो सकती है। इस नवाचार का लाभ विशेष रूप से अर्थशास्त्र, प्रबंधन, वाणिज्य, डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सार्वजनिक नीति तथा सरकारी एवं निजी संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को मिलेगा।

यह उपलब्धि बरेली कॉलेज की नवाचार संस्कृति, अनुसंधान उत्कृष्टता एवं समाजोपयोगी तकनीकी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान एवं बौद्धिक संपदा सृजन को नई प्रेरणा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *