बच्चों में संस्कार जागृत करने के लिए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट ने संस्कारशाला का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया संस्कारशाला बच्चों में संस्कार पैदा करने की संस्था ने पहल की है। इस संस्कारशाला में दो वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बच्चों को हिंदू संस्कार सिखाए जाएंगे।
जिसमें बड़ों का सम्मान आदर, नमस्ते करना, बड़ों के चरण छूना, धार्मिक मंत्र, मेहमानों का सम्मान करना और उनके पास बैठना, मनोरंजित खेल, ज्ञानवर्धक कविता पहेली, ईश्वर की प्रार्थना करना आदि धार्मिक, सामाजिक, सभ्यता खेल व संगीत के माध्यम से मनोरंजित करते हुए बच्चों को सिखाया जाएगा।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र बल ने बताया संस्था द्वारा संस्कारशाला खोलने का उद्देश्य भारतीय बच्चों को संस्कार देना है। जिसके लिए अलग-अलग स्थानों पर संस्कारशाला खोली जाएगी जिसका संचालन संस्था के सदस्य करेंगे। जनहित में देश के बच्चों को संस्करित करने का कार्य संस्था समय समय पर करती रहती है और करती भी रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्कारशाला की शुरूआत कर संस्था ने बच्चों को संस्करित करने का कार्य शुरू हो गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक जे.आर गुप्ता, डॉ.अखिलेश गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राम किशोर, सुनीता, निरूपा शर्मा, दीपमाला, मिथुन चौधरी एवं आर्यांश श्रेयांशी भाग्या गरिमा तक्षय अथर्व ओम बच्चों ने मौजूद रहकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
