हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों की पहली पसंद बना कुल्लू-मनाली, सड़कों पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों की पहली पसंद बना कुल्लू-मनाली, सड़कों पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

गर्मियों के दिनों में हिमाचल प्रदेश का कुल्लू-मनाली पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। वीकेंड में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से कई बार सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देती हैं और कई बार भीषण जाम भी लग जाता है।

वर्तमान स्थिति ये है कि कुल्लू-मनाली में रोड्स पर वाहनों की लंबी कतारें हैं जिसकी वजह से वाहन चींटी की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है और वाहन बहुत धीमी गति से आगे पढ़ पा रहे हैं। वीकेंड होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं।

क्यों है कुल्लू-मनाली पर्यटकों की पहली पसंद?

कुल्लू-मनाली एक खूबसूरत जगह है, जहां बर्फ भी पड़ती है और खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं। गर्मियों के दिनों में अधिकांश लोग ठंडे और पहाडी इलाकों में जाना पसंद करते है। ऐसे में दिल्ली हरियाणा के लोगों के पास दो ही विकल्प बचते हैं पहला हिमाचल का कुल्लू मनाली या फिर उत्तराखंड। लेकिन खूबसूरती के लिहाज से कुल्लू-मनाली का कोई तोड़ नहीं है साथ ही हरियाणा के लोगों के लिए यह सबसे अधिक नजदीक भी पड़ता है।

कुल्लू-मनाली पर क्यों लगता है ट्रैफिक जाम

गर्मियों में यहां सबसे अधिक पर्याटक आते हैं।जिसकी वजह से जाम लगता है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से यहां की सड़कें संकरी हैं और पर्यटक ज्यादातर अपने वाहनों से यहां आते हैं। इसके अतिरिक्त संकरी सड़कें ओवर टूरिज्म का भार नहीं सह पातीं और जाम की स्थिति हो जाती है। कई बार जाम कई घंटों के लिए भी लग जाता है और पर्यटकों की हालत खराब हो जाती है। यहां सबसे ज्यादा पर्यटकों की संख्या मई से जुलाई के बीच होती है क्योंकि जहां दूसरे प्रदेशों में भीषण गर्मी पड़ रही होती है, वहीं मनाली में मौसम अच्छा रहता है। इसके अलावा दिसंबर और जनवरी में भी बड़ी संख्या में यहां टूरिस्ट पहुंचते हैं क्योंकि इस समय साल का अंत और साल की शुरुआत भी होती है और बर्फबारी भी होती है।

जाम से बचने के उपाए

अगर आप कुल्लू-मनाली घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो सुबह जल्दी निकलें और लोकल टैक्सी या बस का इस्तेमाल करें। इस दौरान ट्रैफिक अपडेट चेक करते रहें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करें क्योंकि अगर हर आदमी अपने वाहन से यहां जाना चाहेगा तो जाम की स्थिति बनेगी। इसके अतिरिक्त वीकेंड पर जाने की बजाय वीकडे में जाएं। इस दौरान भीड़ कम होती है और जाम भी नहीं मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *